उत्तराखंड को किया जाएगा डिजीटल देवभूमि के रूप में विकसित: बत्रा

उत्तराखंड को किया जाएगा डिजीटल देवभूमि के रूप में विकसित: बत्रा


देहरादून। कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा ने कहा कि उत्तराखंड को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के डिजिटल इंडिया विजन और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के विकसित उत्तराखंड के संकल्प के अनुरूप डिजीटल देवभूमि के रूप में विकसित करने का काम किया जा रहा है।
बुधवार को सूचना प्रौद्योगिकी विभाग की उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक में उन्होंने विभागीय योजनाओं, डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर, ई-गवर्नेंस, साइबर सुरक्षा और युवाओं के कौशल विकास पर चर्चा की। मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रदेश के युवाओं को तकनीक के माध्यम से सशक्त बनाया जाए और कोड इन हिल्स, क्रियेट फॉर द वर्ल्ड के मंत्र पर कार्य कर स्थानीय रोजगार सृजित किए जाएँ। उन्होंने कहा कि प्रदेश के प्रत्येक जनपद में एआई हब और स्किल सेंटर स्थापित कर युवाओं को वैश्विक कौशल उपलब्ध कराने, डिजिटल सेवाओं का विस्तार, नागरिक सेवा पोर्टल और साइबर सुरक्षा को सुदृढ़ बनाने के लिए कदम उठाए जाएंगे। प्रदीप बत्रा ने कहा कि उत्तराखंड पारंपरिक विकास से आगे बढ़कर एक डिजिटल, आत्मनिर्भर और तकनीकी रूप से सक्षम राज्य बनेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *