केंद्रीय राज्य मंत्री ने की शैक्षणिक व तकनीकी प्रगति की सराहना

केंद्रीय राज्य मंत्री ने की शैक्षणिक व तकनीकी प्रगति की सराहना


टिहरी। केंद्रीय राज्यमंत्री अजय टम्टा ने श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय का दौरा कर शैक्षणिक व तकनीकी प्रगति की सराहना की। उनके आगमन पर कुलपति प्रो. एन.के. जोशी ने स्वागत करते हुए विश्वविद्यालय की उपलब्धियों से अवगत कराया।
कुलपति ने एआई आधारित चैटबॉट “प्रज्ञानम” की जानकारी दी, जो भारतीय ज्ञान परंपरा से जुड़े विषयों पर त्वरित उत्तर प्रदान करता है। मंत्री ने इस पहल को नवाचार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया। मंत्री ने विश्वविद्यालय के विकास कार्यों और शोध गतिविधियों की सराहना करते हुए कहा कि संस्थान शिक्षा और तकनीकी क्षेत्र में नए आयाम स्थापित कर रहा है। उन्होंने केंद्र व राज्य सरकार की ओर से ऐसे प्रयासों को हरसंभव सहयोग देने का आश्वासन भी दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *