“ऑपरेशन नाइट वॉच” के तहत दून पुलिस ने हुड़दंगियों पर कसी नकेल

“ऑपरेशन नाइट वॉच” के तहत दून पुलिस ने हुड़दंगियों पर कसी नकेल
 
 
सुमित तिवारी / उत्तराखंड प्रहरी ब्यूरो,
देहरादून। हुड़दंगी छात्रों और युवकों पर नियंत्रण के लिए एसएसपी देहरादून के निर्देश पर दून पुलिस द्वारा “ऑपरेशन नाइट वॉच” अभियान शुरू किया गया है। इसके तहत जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में रात्रि के दौरान सघन चेकिंग अभियान चलाकर व्यापक स्तर पर कार्रवाई की जा रही है।
पिछले दो दिनों में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए शराब पीकर वाहन चलाने वाले 71 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया, जिनके 21 चार पहिया और 50 दोपहिया वाहनों को सीज किया गया। वहीं हूटर, काले शीशे और रेस ड्राइविंग करने वाले 12 अन्य वाहनों को भी सीज किया गया। यातायात नियमों के उल्लंघन पर 98 चालकों के खिलाफ चालान करते हुए जुर्माना वसूला गया। अभियान के दौरान 2600 से अधिक वाहनों की चेकिंग और 1900 से अधिक व्यक्तियों से पूछताछ की गई। रात्रि में अनावश्यक रूप से घूम रहे 288 व्यक्तियों को रोका गया, जिनमें से 156 संदिग्धों को थाने लाया गया। इसके अलावा 99 लोगों के खिलाफ पुलिस एक्ट में चालान कर 49,500 रुपये का जुर्माना लगाया गया। एसएसपी ने स्पष्ट किया कि रात्रि में हुड़दंग, गुटबाजी या अपराध करने वाले छात्रों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई के साथ संबंधित शिक्षण संस्थानों से निष्कासन भी सुनिश्चित कराया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *