गैर-जमानती वारंट पर दो वारंटी गिरफ्तार

पौड़ी। गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली पौड़ी पुलिस ने दो वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर वारंटों की शत-प्रतिशत तामील सुनिश्चित की जा रही है। पुलिस ने एसीजेएम न्यायालय के वारंट पर गजेंद्र लाल निवासी डांडापाणी को गिरफ्तार किया। वहीं न्यायिक मजिस्ट्रेट के वारंट पर सुमेश सिंह निवासी पालसैंण को भी पकड़ा गया। दोनों को न्यायालय में पेश किया जा रहा है। कार्रवाई टीम में उपनिरीक्षक प्रवीण रावत समेत अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।