नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, दो किशोर पुलिस संरक्षण में

नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, दो किशोर पुलिस संरक्षण में
उत्तराखंड प्रहरी ब्यूरो / बेनीराम उनियाल,
देहरादून। पटेलनगर क्षेत्र में नाबालिग पीड़िता से दुष्कर्म के मामले में दून पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया, जबकि घटना में शामिल दो विधि विवादित किशोरों को पुलिस संरक्षण में लिया गया है।
पुलिस के अनुसार 13 मार्च 2026 को आजाद कॉलोनी निवासी महिला ने कोतवाली पटेलनगर में तहरीर देकर आरोप लगाया कि रैफी उर्फ सोनू (19) और उसके दो साथियों ने उसकी नाबालिग बेटी को नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म किया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने बीएनएस और पोक्सो अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी रैफी उर्फ सोनू को पटेलनगर क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने घटना में शामिल दो अन्य किशोरों को भी संरक्षण में लेकर अग्रिम कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *