31 ग्राम स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

पौड़ी। थाना लक्ष्मणझूला पुलिस ने गुरूवार को चेकिंग के दौरान भीमगोड़ा क्षेत्र से दो तस्करों को गिरफ्तार किया। तलाशी में साबिर अली के पास से 16 ग्राम तथा शराफत अली के पास से 15 ग्राम स्मैक बरामद हुई। कुल 31 ग्राम स्मैक के साथ दोनों के विरुद्ध एनडीपीएस अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच जारी है।