सहसपुर में निकाली तिरंगा यात्रा

सहसपुर में निकाली तिरंगा यात्रा

DESK THE CITY NEWS

 

देहरादून। सहसपुर विधानसभा क्षेत्र के शिवालिक नगर मंडल में सोमवार को भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। गोरखपुर चौक से शुरू हुई यह यात्रा स्मिथनगर, बनियावाला, पीताम्बरपुर होते हुए राघव विहार तक पहुंची।
यात्रा के दौरान भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारों से वातावरण गूंज उठा। हाथों में लहराते तिरंगे ने पूरे क्षेत्र को देशभक्ति के रंग में रंग दिया। महिलाओं, युवाओं और बच्चों सहित हर वर्ग के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर विधायक सहदेव सिंह पुंडीर ने कहा कि तिरंगा हमारे शहीदों के बलिदान का प्रतीक है। यात्रा में जिलाध्यक्ष मीता सिंह, मंडल अध्यक्ष मदन सिंह, पार्षद किरण, अनिल नौटियाल सहित भाजपा कार्यकर्ता, पदाधिकारी और बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *