6 सहायक चकबंदी अधिकारी समेत कर्मचारियों का स्थानान्तरण
हरिद्वार। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने लंबे समय से एक ही स्थान पर कार्यरत सहायक चकबंदी अधिकारी, चकबंदीकर्ता, चकबंदी लेखपाल और कनिष्ठ सहायकों का तत्काल प्रभाव से स्थानान्तरण आदेश निर्गत किया। इसमें 06 सहायक चकबंदी अधिकारी, 13 चकबंदीकर्ता, 01 चकबंदी लेखपाल और 03 कनिष्ठ सहायकों का जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में स्थानान्तरण किया गया।
जिलाधिकारी ने बताया कि यह कदम प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के उद्देश्य से लिया गया है। क्षेत्रीय जनता से मिली शिकायतों के आधार पर यह निर्णय लिया गया कि लंबे समय से एक ही स्थान पर तैनात अधिकारी और कर्मचारी अपने दायित्वों का उचित निर्वाहन नहीं कर रहे थे, जिससे जनता की समस्याओं का समय पर समाधान नहीं हो पा रहा था। जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिया कि आमजनमानस की समस्याओं का समाधान तत्परता से किया जाए और किसी भी प्रकार की शिथिलता या लापरवाही न बरती जाए। साथ ही, शासकीय कार्यों में लापरवाही पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।