वनाग्नि रोकथाम को लेकर प्रशिक्षण व मॉक अभ्यास आयोजित

उत्तरकाशी। ग्रीष्मकाल में वनाग्नि की घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण के लिए विकासखंड मोरी परिसर में प्रशिक्षण कार्यशाला एवं मॉक अभ्यास आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम जिलाधिकारी प्रशांत आर्य के निर्देश और प्रभागीय वनाधिकारी देवी प्रसाद बलूनी की देखरेख में हुआ। प्रशिक्षण में टोंस वन प्रभाग की विभिन्न रेंजों सहित गोविंद वन्यजीव विहार के अधिकारियों और कर्मचारियों ने भाग लिया। करीब 80 अधिकारियों व कार्मिकों को वनाग्नि रोकथाम, बचाव कार्य और आपदा प्रबंधन की सैद्धांतिक व व्यावहारिक जानकारी दी गई।