उत्तरकाशी में “ट्रैफिक वॉलंटियर स्कीम” शुरू

उत्तरकाशी। जनपद में यातायात व्यवस्था को सुगम और सुरक्षित बनाने के लिए पुलिस अधीक्षक कमलेश उपाध्याय के निर्देशन में “ट्रैफिक वॉलंटियर स्कीम” शुरू की गई है। इस योजना का उद्देश्य आम नागरिकों की भागीदारी से ट्रैफिक प्रबंधन को मजबूत करना है। यातायात पुलिस ने मुख्यालय में लोगों को योजना की जानकारी देकर वॉलंटियर बनने के लिए प्रेरित किया और पम्पलेट वितरित किए। वॉलंटियर ट्रैफिक संचालन, जागरूकता अभियान, सड़क सुरक्षा और दुर्घटना सहायता में सहयोग करेंगे। 18 वर्ष से अधिक आयु के इच्छुक नागरिक ऑनलाइन या ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं। यह सेवा पूर्णतः स्वैच्छिक है, जिसमें टी-शर्ट, कैप व आईडी कार्ड प्रदान किए जाएंगे।