ईद-उल-फितर पर डायवर्ट रहेगा ट्रैफिक, प्लान जारी

ईद-उल-फितर पर डायवर्ट रहेगा ट्रैफिक, प्लान जारी

देहरादून। 21 मार्च 2026 को ईद-उल-फितर के पर्व को देखते हुए शहर में विशेष यातायात प्लान लागू किया गया है। सुबह 6ः30 बजे से 10ः00 बजे तक घण्टाघर से बिन्दाल जाने वाला ट्रैफिक राजपुर रोड की ओर डायवर्ट रहेगा। दर्शनलाल व तहसील चौक से बिन्दाल जाने वाले वाहन दिलाराम चौक होते हुए कैण्ट मार्ग से जाएंगे।
राजपुर रोड से बिन्दाल जाने वाले वाहन घण्टाघर से दर्शनलाल चौक की ओर भेजे जाएंगे। बल्लूपुर और किशन नगर से आने वाले ट्रैफिक को आवश्यकता अनुसार कैण्ट की ओर मोड़ा जाएगा। नमाज के लिए जाने वाले लोगों को विशेष अनुमति दी गई है। व्यवस्था के लिए घण्टाघर, बिन्दाल, यमुना कॉलोनी, धर्मपुर चौक सहित प्रमुख स्थानों पर बैरियर लगाए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *