व्यापारियों ने ली यातायात नियमों के पालन की शपथ

व्यापारियों ने ली यातायात नियमों के पालन की शपथ


हरिद्वार। प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल की अवधूत इकाई के व्यापारियों ने सड़क सुरक्षा माह के तहत यातायात नियमों के पालन की शपथ ली। प्राचीन अवधूत मंडल आश्रम में स्वामी संतोषानंद महाराज की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में एआरटीओ निखिल शर्मा और नेहा झा ने व्यापारियों को यातायात नियमों की जानकारी दी।
स्वामी संतोषानंद महाराज ने कहा कि जीवन अमूल्य है, इसलिए वाहन चलाते समय नियमों का पालन और नियंत्रित गति आवश्यक है। प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष डॉ विशाल गर्ग ने दोपहिया वाहन में हेलमेट और चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट अनिवार्य करने, बच्चों को वाहन न देने और ओवरस्पीड से बचने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि जागरूकता और नियमों का पालन ही दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाता है। अध्यक्ष रविकांत शर्मा और महामंत्री मनीष ने कार्यक्रम की सराहना की। इस अवसर पर शहर व्यापार मंडल के अध्यक्ष प्रवीण शर्मा, प्रदेश सचिव मयंक मूर्ति भट्ट, संरक्षक धीरेंद्र गुप्ता, सतीश शर्मा, उपाध्यक्ष हेमंत चावला सहित बड़ी संख्या में व्यापारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *