अस्पताल की स्वच्छता बिगाड़ रही तंबाकू की आदत
श्रीनगर गढ़वाल। बेस अस्पताल के गायनी वार्ड में कुछ तीमारदारों द्वारा तंबाकू चबाने के बाद पीक फेंकने के लिए खिड़कियों की जालियां उखाड़ दी गईं, जिससे अस्पताल की स्वच्छता व मच्छर सुरक्षा व्यवस्था प्रभावित हो रही है। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. आशुतोष सयाना ने कहा कि अस्पताल की सुविधाएं जनहित के लिए हैं, इसलिए उनकी देखभाल सबकी जिम्मेदारी है। उन्होंने नागरिकों से अस्पताल को स्वच्छ रखने की अपील की। डॉ. सयाना ने सुरक्षा कर्मियों को ऐसे असामाजिक तत्वों पर निगरानी के निर्देश दिए हैं। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राकेश रावत ने कहा कि गंदगी फैलाने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।