शिकायतों का समय पर करें निस्तारण

पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। मुख्य विकास अधिकारी गिरीश गुणवंत की अध्यक्षता में आयोजित सीएम हेल्पलाइन समीक्षा बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि जनता की शिकायतों का निस्तारण तेजी, पारदर्शिता और प्राथमिकता के साथ किया जाए। जिन मामलों का तत्काल समाधान संभव न हो, उनके नोट 2 दिन में विकास भवन में प्रस्तुत किए जाएं। मुख्य विकास अधिकारी ने समस्या समाधान की संस्कृति बढ़ाने और प्रत्येक शिकायत को संवेदनशीलता के साथ समयबद्ध हल करने पर जोर दिया। बैठक में संबंधित सभी विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।