तीनों विधानसभाओं में टिफिन बैठक सहभोज कार्यक्रम आयोजित

तीनों विधानसभाओं में टिफिन बैठक सहभोज कार्यक्रम आयोजित


श्रीनगर। भारतीय जनता पार्टी द्वारा संगठनात्मक कार्यक्रमों के तहत जिले की तीनों विधानसभाओं में टिफिन बैठक सहभोज कार्यक्रम आयोजित किए गए। भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रमिला भंडारी ने बताया कि कार्यक्रम सतपुली, पौड़ी और श्रीनगर में संपन्न हुए।
श्रीनगर मंडल में महिलाओं ने घर से बनाए व्यंजन लाकर सामूहिक सहभोज किया और भजन प्रस्तुत किए। मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. दीपा रावत मौजूद रहीं। उन्होंने महिलाओं की भागीदारी की सराहना की। कार्यक्रम का उद्देश्य संगठनात्मक एकता और आपसी समरसता को मजबूत करना रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *