नशे में हुड़दंग और महिलाओं से अभद्रता करने वाले तीन युवक गिरफ्तार

श्रीनगर गढ़वाल। जनपद पौड़ी में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सर्वेश पंवार के निर्देश पर पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। धार्मिक स्थलों की मर्यादा बनाए रखने, संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने, नशे का सेवन कर लोक शांति भंग करने और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है।
इसी क्रम में 28 मार्च 2026 को डायल 112 के माध्यम से सूचना मिली कि कुछ युवक शराब के नशे में हंगामा कर रहे हैं। सूचना पर तुरंत कार्रवाई करते हुए श्रीनगर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और सार्वजनिक स्थान पर हुड़दंग कर रहे तथा महिलाओं से अभद्रता कर रहे तीन युवकों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सौरभ सिंह (नौलापुर थलीसैंण), रोहित सिंह (मचकंडी उखीमठ, रुद्रप्रयाग) और रोहित कुमार (पमसोला, कल्जीखाल, पौड़ी गढ़वाल) के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय में पेश कर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।