शांति भंग करने वाले तीन व्यक्ति गिरफ्तार

देवप्रयाग। थाना देवप्रयाग को डायल-112 पर कुछ व्यक्तियों के झगड़े की सूचना मिली। पुलिस टीम तुरंत एलएनटी कर्मचारी आवास पहुंची और तीन व्यक्तियों को आपस में लड़ते-झगड़ते पाया। प्रारंभिक जांच में आपसी कहासुनी के कारण विवाद उत्पन्न होने की पुष्टि हुई। पुलिस द्वारा उन्हें समझाने का प्रयास असफल रहा और स्थिति गंभीर होने पर तीनों को धारा बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार कर वैधानिक कार्रवाई की गई। गिरफ्तार व्यक्तियों में राकेश कुमार (30), मुन्ना पासवान (32) और मनीष कुमार (19) शामिल हैं, जो सभी साहिनगंज, मुजफ्फरपुर बिहार निवासी हैं और वर्तमान में एलएनटी कंपनी देवप्रयाग में रह रहे हैं।