अभियान से पौड़ी में हजारों लोग हुए लाभान्वित

पौड़ी। जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार अभियान जनपद पौड़ी में आमजन के लिए प्रभावी माध्यम बना है। अब तक आयोजित 71 शिविरों में 29,252 लोगों ने प्रतिभाग किया। शिविरों में 2,253 शिकायतें दर्ज हुईं, जिनमें से 1,352 का मौके पर निस्तारण किया गया। साथ ही 10,437 पात्र लाभार्थियों को विभिन्न योजनाओं का लाभ मिला। जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया ने अभियान को जनहित में सफल बताते हुए त्वरित व संवेदनशील समाधान के निर्देश दिए।