जिला प्रशासन का यही है नारा, “साफ, स्वच्छ और सुंदर हो जनपद हमारा

हरिद्वार। तीर्थ नगरी हरिद्वार को स्वच्छ, सुंदर और क्लीन बनाने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुपालन में एवं जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में एक माह 19 दिन से निरंतर सफाई अभियान चलाया जा रहा है। जिलाधिकारी स्वयं अभियान की मॉनिटरिंग कर रहे हैं और धरातल पर इसके सकारात्मक असर दिखाई देने लगे हैं। नव वर्ष के अवसर पर अभियान में जनप्रतिनिधियों, धार्मिक संस्थाओं, व्यापार मंडलों, गैर-सरकारी संगठनों और नागरिकों को भी सहयोग करने की अपील की गई है, ताकि हर घर, आंगन और आस-पास क्षेत्र साफ-सुथरा रखा जा सके।
बीएचईएल, राष्ट्रीय राजमार्ग, लोक निर्माण विभाग एवं खंड विकास अधिकारियों के माध्यम से नगर, सड़क मार्गों और गांवों में निरंतर सफाई का कार्य किया गया। उदाहरण के तौर पर, बीएचईएल ने पेंटागन मॉल एवं शिवालिक मार्ग में सफाई कर लगभग कचरे का निस्तारण किया। खंड विकास अधिकारियों ने ग्राम पंचायतों में कुल 16 कुंतल कचरा एकत्रित किया। जिला प्रशासन ने अपील की है कि हर गांव-घर तक यह संदेश पहुंचे और सभी स्वच्छता अभियान में सक्रिय रूप से जुड़ें।