ये नया भारत है, जो अब हर आतंकी कार्रवाई का जवाब देता है उसी की भाषा में: मुख्यमंत्री  

“तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा” निकालकर किया वीर सैनिकों को नमन

हल्द्वानी/देहरादून/हरिद्वार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को हल्द्वानी में आयोजित भारतीय सशस्त्र बलों द्वारा सफलतापूर्वक चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर की ऐतिहासिक विजय को समर्पित रही तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा में प्रतिभाग किया। तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा मिनी स्टेडियम, हल्द्वानी से शहीद पार्क तक आयोजित की गई। इस दौरान मुख्यमंत्री ने शहीद स्थल में पुष्प चक्र अर्पित कर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि भी दी।
मुख्यमंत्री ने ऑपरेशन सिंदूर में भाग लेने वाले वीर सैनिकों को नमन करते हुए कहा कि भारत ने फिर से यह सिद्ध किया है कि वह आतंकवाद के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई करने में पूरी तरह सक्षम है। ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से भारत ने अपने वीर सपूतों की बहादुरी का प्रदर्शन किया। भारत ने आतंकवाद और उसके समर्थकों को यह स्पष्ट संदेश भी दिया है कि नया भारत अब हर आतंकी कार्रवाई का जवाब उसी की भाषा में देगा। इस दौरान सांसद अजय भट्ट, विधायक बंशीधर भगत, दिवान सिंह बिष्ट, सरिता आर्या, राम सिंह कैड़ा, मोहन सिंह बिष्ट, मेयर गजराज बिष्ट, जिला पंचायत की प्रशासक बेला तोलिया, भाजपा जिलाध्यक्ष आदि उपस्थित थे।

 

यात्रा में 100 फीट लंबा तिरंगा बना आकर्षण

हरिद्वार। भारतीय जनता पार्टी हरिद्वार द्वारा तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा का आयोजन किया गया। यह यात्रा भारतीय सेना के वीर सैनीको द्वारा चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर की ऐतिहासिक सफलता को समर्पित रही। तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा माया देवी प्रांगण से प्रारंभ होकर हर की पौड़ी तक गई जिसमें चारों ओर तिरंगा ही तिरंगा नजर आ रहा था। तिरंगा यात्रा का विशेष आकर्षण 100 फीट लंबा तिरंगा रहा। जिसके साथ हर कोई चलना चाह रहा था शहर का प्रत्येक नागरिक अपने वीर सैनिकों को सम्मान देता दिखाई दे रहा था। इस मौके पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं सह प्रभारी रेखा वर्मा, राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, विधायक मदन कौशिक, विधायक आदेश चौहान आदि उपस्थित थे।

 

 

देशभक्ति नारों से गूंजा नगर

पौड़ी। पौड़ी में शनिवार को निकाली गई तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा में तिरंगे की गरिमा और सेना के शौर्य को नमन करते हुए यात्रा के दौरान पूरा नगर देशभक्ति के नारों से गूंज उठा। लोगों ने हाथों में तिरंगा लेकर भारत माता की जय के जयकारे लगाए। राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर भारत की सैन्य शक्ति और रणनीतिक कुशलता का प्रतीक है। इस मौके पर गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी, विधायक राजकुमार पोरी, प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश कोहली, भाजपा जिला अध्यक्ष कमल किशोर रावत आदि उपस्थित थे।

 

भारतीय सेना के पराक्रम को नमन

रूड़की। रूड़की में आयोजित तिरंगा यात्रा में भारतीय सेना के पराक्रम को नमन किया गया। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा, रुड़की विधायक प्रदीप बत्रा, भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. मधु सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी, मेयर अनीता देवी अग्रवाल, जिला प्रभारी दान सिंह रावत आदि उपस्थित थे।

 

ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर सेना को किया सलाम

उत्तरकाशी।  उत्तरकाशी में ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर निकाली गई तिरंगा यात्रा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सेना के शौर्य को सलाम किया। इस मौके पर गंगोत्री विधायक सुरेश चौहान, पूर्व विधायक विजयपाल, शांति गोपाल रावत, भाजपा जिलाध्यक्ष नागेंद्र चौहान आदि उपस्थित थे।

 

ऑपरेशन सिंदूर के वीरों को किया नमन

रूद्रप्रयाग। रुद्रप्रयाग के मुख्य बाजार से लेकर गुलाबराय मैदान तक तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा निकालकर ऑपरेशन सिंदूर के वीरों को नमन किया गया। इस मौके पर सांसद अनिल बलूनी ने कहा, यह तिरंगा यात्रा सिर्फ एक आयोजन नहीं, बल्कि यह उन वीर जवानों को सम्मान देने का प्रयास है। इस दौरान बीकेटीसी के उपाध्यक्ष विजय कपरवाण, वाचस्पति सेमवाल, महावीर पंवार, विक्रम पटवाल, कमलेश उनियाल, अरुण चमोली, भूपेन्द्र भंडारी, प्रदीप राणा आदि उपस्थित थे।

 

पूरी दुनिया में छाया भारतीय सेना का पराक्रम

ऋषिकेश। शनिवार को ऋषिकेश में पंजाब सिंध क्षेत्र धर्मशाला मुखर्जी मार्ग से त्रिवेणी घाट तक तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा निकाली गई। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर में हमारे देश के जांबाज सैनिकों ने जिस तरह पाकिस्तान को धूल चटाई और आज पूरी दुनिया में भारतीय सेना का पराक्रम छाया हुआ है। इस मौके पर प्रदेश संगठन महामंत्री अजय कुमार, विधायक प्रेमचंद अग्रवाल, विधायक  बृजभूषण गैरोला, भाजपा जिला अध्यक्ष राजेंद्र तड़ियाल, मेयर शंभू पासवान आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *