मेडिकल कॉलेज श्रीनगर में 93 डॉक्टरों के पदों पर होगी भर्ती
श्रीनगर गढ़वाल। वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली राजकीय आयुर्विज्ञान एवं अनुसंधान संस्थान, श्रीनगर में फैकल्टी और चिकित्सा पदों पर 93 पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई है। इन पदों के लिए 23 मार्च 2026 को देहरादून स्थित एच.एन.बी. उत्तराखंड मेडिकल एजुकेशन यूनिवर्सिटी में वॉक-इन-इंटरव्यू आयोजित होगा। भर्ती में प्रोफेसर के 12, एसोसिएट प्रोफेसर के 32, असिस्टेंट प्रोफेसर के 48 और लेडी मेडिकल ऑफिसर का 1 पद शामिल है। संस्थान के प्राचार्य डॉ. आशुतोष सयाना ने बताया कि विशेषज्ञ डॉक्टरों की कमी दूर करने और बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करने के लिए यह भर्ती की जा रही है। नियुक्तियां संविदा के आधार पर की जाएंगी।