विकासनगर में 24 घंटे में चोरी का खुलासा, दो गिरफ्तार

देहरादून। बहुउद्देश्यीय सेवा समिति कार्यालय में हुई लैपटॉप चोरी का कोतवाली विकासनगर पुलिस ने 24 घंटे में खुलासा कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। एसएसपी देहरादून के निर्देश पर गठित टीम ने सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर सूचना के आधार पर दानिश और शहनवाज उर्फ नाजू को दबोचा। उनके पास से लेनोवो कंपनी का लैपटॉप और घटना में प्रयुक्त औजार बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपियों ने नशे की लत के चलते चोरी करना स्वीकार किया। पुलिस ने दोनों को न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।