भव्य कलश यात्रा के साथ प्रारंभ हुई श्री राम जानकी कथा

हरिद्वार। सेक्टर 1 भेल स्थित श्री सनातन ज्ञान पीठ शिव मंदिर समिति द्वारा आयोजित लगातार 57वीं श्री राम जानकी कथा का शुभारंभ 5 जनवरी 2026 से 14 जनवरी 2026 तक शाम 3 से 7 बजे किया जाएगा। कथा के एक दिन पूर्व मंदिर प्रांगण में भव्य कलश यात्रा निकाली गई। सचिव ब्रिजेश शर्मा ने बताया कि मंदिर में आयोजित अनेक धार्मिक उत्सवों के कारण यह स्थल सिद्ध पीठ बन चुका है। मुख्य यजमानों में जे.बी. अग्रवाल, ब्रिजेश शर्मा, हरिनारायण त्रिपाठी, पुलकित अग्रवाल सहित कई भक्त सम्मिलित हुए।