सम्मेलन में आत्मनिर्भर भारत की बताई आवश्यकता

उत्तरकाशी। यमुनोत्री विधानसभा क्षेत्र में आत्मनिर्भर भारत सम्मेलन आयोजित किया गया। मुख्य वक्ता जिला पंचायत अध्यक्ष रमेश चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है और अब तीसरे स्थान की ओर बढ़ रहा है। उन्होंने आत्मनिर्भर भारत के लिए गांव, गरीब, किसान, महिला और युवाओं की भागीदारी आवश्यक बताई। पूर्व विधायक केदार सिंह रावत ने भाजपा कार्यकर्ताओं से इस अभियान में सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया। सम्मेलन में भाजपा के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।