स्नैचिंग की घटना का 12 घंटे में खुलासा, दुबई से लौटे युवक ने दिया था अंजाम

स्नैचिंग की घटना का 12 घंटे में खुलासा, दुबई से लौटे युवक ने दिया था अंजाम


देहरादून। कोतवाली डोईवाला पुलिस ने महज 12 घंटे के भीतर बुजुर्ग महिला से मंगलसूत्र झपटने की घटना का खुलासा कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार अभियुक्त मनीष पंवार पुत्र पुरण सिंह, निवासी सांकरी कान्हरवाला, भानियावाला (उम्र 25 वर्ष) ने नशे की लत के चलते वारदात को अंजाम दिया। वह कुछ दिन पूर्व ही दुबई से लौटा था। आरोपी ने बुजुर्ग महिला से पता पूछने के बहाने गले से मंगलसूत्र झपट लिया और मौके से फरार हो गया था। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज व मुखबिर की मदद से उसे जौलीग्रांट क्षेत्र से गिरफ्तार किया। अभियुक्त के कब्जे से लगभग 25 हजार मूल्य का मंगलसूत्र पैंडल व बिना नंबर की मोटरसाइकिल बरामद की गई। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक विनोद सिंह राणा, एएसआई ईश्वर सैनी सहित छह कर्मी शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *