तीर्थ नगरी में सफाई अभियान का धरातल पर दिखने लगा असर

तीर्थ नगरी में सफाई अभियान का धरातल पर दिखने लगा असर
 
सुमित तिवारी / उत्तराखंड प्रहरी ब्यूरो,
हरिद्वार। तीर्थनगरी हरिद्वार को स्वच्छ, सुंदर एवं क्लीन जनपद बनाने के मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार चलाए जा रहे सफाई अभियान का सफलता पूर्वक एक माह तेरह दिन से निरंतर संचालन किया जा रहा है। अभियान का असर अब धरातल पर स्पष्ट रूप से दिखाई देने लगा है। सफाई कार्य नगरीय क्षेत्रों, गांव-कस्बों और मुख्य सड़क मार्गों तक निरंतर किया जा रहा है। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित स्वयं इस अभियान की निगरानी कर अभियान की प्रगति सुनिश्चित कर रहे हैं।
बीएचईएल नगर प्रशासन द्वारा सेक्टर 3 स्थित सीवरेज प्लांट के आसपास मार्गों की सफाई की गई। लोक निर्माण विभाग हरिद्वार एवं राष्ट्रीय राजमार्ग 334। पर भी सफाई अभियान चलाया गया। खंड विकास अधिकारी खानपुर ने तुहलाकपुर में, भगवानपुर ने ग्राम पंचायत धीर माजरा में तथा नारसन ने सिकंदरपुर मावल क्षेत्रों में नालियों और मार्गों की सफाई कराई। इस अभियान से जनपद को स्वच्छ और सुंदर बनाने में महत्वपूर्ण योगदान मिल रहा है।
 

सुंदर एवं क्लीन मॉडल बनाने की मुहिम हुई तेज
हरिद्वार। नव वर्ष की तैयारी में धर्मनगरी हरिद्वार को स्वच्छ, सुंदर और क्लीन मॉडल जनपद बनाने के लक्ष्य को गति देते हुए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में मुख्य विकास अधिकारी ललित नारायण मिश्रा की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई।  मुख्य विकास अधिकारी ने सभी से सहयोग का आह्वान करते हुए कहा कि 01 जनवरी से 15 जनवरी 2026 तक जनपद में महा स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। शहर और गांवों में सफाई को और प्रभावी बनाने के लिए सुझाव लिए गए और सभी संगठनों के पदाधिकारियों को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई। बैठक में मुख्य नगर आयुक्त, एसपी सिटी, सचिव एचआरडीए, उप जिलाधिकारी सहित मीडिया प्रतिनिधि और विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *