जिलाधिकारी ने आमसौड़ का निरीक्षण कर दिए दिये निर्देश

जिलाधिकारी ने आमसौड़ का निरीक्षण कर दिए दिये निर्देश

 

पौड़ी। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने विकासखंड दुगड्डा अंतर्गत आमसौड़ गांव का निरीक्षण कर अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिये कि भूस्खलन की चपेट में आने वाले परिवारों को पहले से ही सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने की व्यवस्था समय रहते सुनिश्चित की जाये।
गौरतलब है कि बीते वर्षों में आमसौड़ गांव में हुए भूस्खलनों के चलते कई घरों को क्षति पहुंची थी। हालांकि जिला प्रशासन की तत्परता से ग्रामीणों को समय रहते सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा दिया गया था। जिलाधिकारी ने स्थल का निरीक्षण करते हुये अधिकारियों से कहा कि मानसून सीजन से पहले भूस्खलन की संभावनाओं को ध्यान में रखते हुए सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर ली जाएं। उन्होंने भूस्खलन से बचाव हेतु सुरक्षा दीवार निर्माण करने को भी कहा। उन्होंने निर्देश दिये कि तेजी से बहने वाले पानी के बहाव को चौनलाइज किया जाय, साथ ही संकटग्रस्त घरों को चिन्हित करके उनमें रहने वाले लोगों के विस्थापन की व्यवस्था की जाये। निरीक्षण के दौरान अधिशासी अभियंता पेयजल निगम कोटद्वार आशीष मिश्रा, तहसीलदार साक्षी उपाध्याय सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *