नगर निगम की सराहनीय पहल बनी गरीब व बेसहारा लोगों की राहत

हरिद्वार। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशों के अनुपालन में शीत लहर से बचाव हेतु नगर निगम हरिद्वार द्वारा व्यापक व्यवस्थाएं की गई हैं। नगर निगम ने अलाव, रैन बसेरे एवं कंबलों की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की है। उप नगर आयुक्त दीपक गोस्वामी ने बताया कि नगर आयुक्त नंदन कुमार (आईएएस) के निर्देश पर रैन बसेरों में 150 गर्म कंबल, हीटर सहित अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। नगर निगम क्षेत्र में तीन रैन बसेरे संचालित हैं तथा शहर के 40 से अधिक स्थानों पर अलाव जलवाए जा रहे हैं। महापौर किरण जैसल ने बताया कि शीघ्र ही जरूरतमंदों को कंबल वितरण भी किया जाएगा।