आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी हो, पीड़ित परिवार को मिले सुरक्षा: अमित चौहान

आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी हो, पीड़ित परिवार को मिले सुरक्षा: अमित चौहान


हरिद्वार। ग्राम पंजनहेडी में भूमि पैमाइश के दौरान हुई गोलीबारी की घटना में गंभीर रूप से घायल सचिन चौहान के भाई, जिला पंचायत उपाध्यक्ष अमित चौहान ने आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है।
उन्होंने एसएसपी से स्वयं एवं अपने परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की गुहार लगाई है। अमित चौहान ने कहा कि उनका भाई वर्तमान में एम्स में जीवन और मृत्यु के बीच संघर्ष कर रहा है, जबकि आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं, जो बेहद चिंताजनक है। उन्होंने आरोप लगाया कि मातृसदन संस्था इस पूरे मामले में तथ्यों को तोड़-मरोड़कर प्रस्तुत कर रही है और ब्लैकमेलिंग जैसे कृत्यों को संरक्षण दे रही है। साथ ही उन्होंने हरिद्वार विधायक मदन कौशिक पर भी आरोप लगाया कि वे पीड़ित पक्ष के पास न जाकर आरोपियों के पक्ष में खड़े नजर आए। अमित चौहान ने स्पष्ट किया कि भूमि खरीद से जुड़े किसानों की ओर से किसी भी प्रकार की शिकायत नहीं की गई है। उन्होंने बताया कि घटना के दौरान आरोपी हथियार लेकर मौके पर पहुंचे और बिना किसी उकसावे के फायरिंग की गई, जिसमें सचिन चौहान गंभीर रूप से घायल हुए। उन्होंने पार्टी नेतृत्व से मांग की कि गोली चलाने वाले आरोपियों को पार्टी से पदमुक्त कर निष्कासित किया जाए तथा कानून के तहत सख्त कार्रवाई की जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *