10 हजार का इनामी अभियुक्त दून पुलिस की गिरफ्त में

10 हजार का इनामी अभियुक्त दून पुलिस की गिरफ्त में


देहरादून। दून पुलिस ने जानलेवा हमले के मामले में वांछित 10 हजार रुपये के इनामी अभियुक्त को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। एसएसपी देहरादून के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने अभियुक्त सागर पुत्र अमरीश (24 वर्ष) निवासी कुआंखेड़ा, थाना लक्सर, जनपद हरिद्वार को हरिद्वार से गिरफ्तार किया। अभियुक्त ने अपने साथियों के साथ मिलकर मातावाला बाग के पास एक व्यक्ति पर जान से मारने की नीयत से फायर किया था। घटना में पहले ही तीन अन्य अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। लगातार फरार रहने पर अभियुक्त पर इनाम घोषित किया गया था। पुलिस टीम में उ0नि0 जगदम्बा प्रसाद सहित एसओजी के जवान शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *