थैंक यू नेचर अभियान ग्राम झाला में रहे रहा जनआंदोलन का रूप

उत्तरकाशी। देवभूमि उत्तराखंड के ग्राम झाला में स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के लिए चल रहे “थैंक यू नेचर” अभियान ने अब व्यापक जनआंदोलन का रूप ले लिया है। युवाओं के बाद अब गांव की महिलाएं भी सक्रिय हो गई हैं। भागीरथी महिला स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने मंदिर प्रांगण, सार्वजनिक रास्तों और आसपास के क्षेत्रों की सफाई की, प्लास्टिक कचरे को वैज्ञानिक तरीके से निस्तारित किया। अभियान की शुरुआत युवा और वर्तमान ग्राम प्रधान अभिषेक रौतेला ने की थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा इसका उल्लेख मन की बात में भी किया गया। अब महिलाएं, युवा और बच्चे मिलकर ग्राम झाला को स्वच्छ, सुंदर और पर्यावरण-जागरूक बनाने में योगदान दे रहे हैं।