धन्यवाद प्रकृति अभियान बना जन आंदोलन
उत्तरकाशी। गुरुवार को हर्षिल ग्रामीण विकास संगठन द्वारा आयोजित धन्यवाद प्रकृति अभियान के अंतर्गत ग्राम धराली में एक वृहद स्वच्छता कार्यक्रम संचालित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान कई कट्टे प्लास्टिक कचरा एकत्र कर रीसाइक्लिंग के लिए भेजा गया। युवक मंगल दल अध्यक्ष अभिषेक रौतेला और सभी सामाजिक कार्यकर्ताओं ने बताया कि धन्यवाद प्रकृति अभियान अब युवाओं तक सीमित नहीं रह गया यहां समस्त क्षेत्र वासियों का जन आंदोलन बन चुका है जिसका लक्ष्य स्वच्छता पर्यावरण संरक्षण के प्रति आम लोगों को जागरूक करना है। अभियान के माध्यम से कल्प केदार मंदिर समिति और क्षेत्रवासियों ने शासन-प्रशासन से मांग की कि हर्षिल घाटी को एक प्रभावी वेस्ट मैनेजमेंट मॉडल के रूप में विकसित किया जाए और इसे देश-दुनिया के सामने एक उदाहरण के रूप में प्रस्तुत किया जाए।