एनयूजे उत्तरकाशी इकाई के जिलाध्यक्ष बने ठाकुर सुरेन्द्र

उत्तरकाशी। नेशनलिस्ट यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स की जनपद उत्तरकाशी इकाई का निर्वाचन सर्वसम्मति से सम्पन्न हुआ। प्रदेश अध्यक्ष दया जोशी की उपस्थिति में ठाकुर सुरेंद्र पाल सिंह जिलाध्यक्ष, सीमा गौड़ महासचिव और मोहन सिंह राणा कोषाध्यक्ष निर्वाचित घोषित किए गए। अन्य पदों पर भी निर्विरोध चयन हुआ।
बैठक में पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने, जिला सूचना अधिकारियों को वित्तीय अधिकार देने और वयोवृद्ध पत्रकार पेंशन बढ़ाने की मांग उठाई गई। वक्ताओं ने कहा कि पत्रकारों की सुरक्षा लोकतंत्र की मजबूती के लिए आवश्यक है और जरूरत पड़ने पर राज्यव्यापी आंदोलन किया जाएगा।