शिक्षकों और पत्रकारों को किया सम्मानित

सुमित तिवारी / उत्तराखंड प्रहरी ब्यूरो,
हरिद्वार। कनखल में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने शिक्षकों वरिष्ठ नागरिको और पत्रकारों को सम्मानित किया। पूर्व मेयर अनीता शर्मा और अशोक शर्मा द्वारा कनखल स्थित कपिल वाटिका बैंक्वेट हॉल में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, कोठारी महंत राघवेंद्र सिंह, पूर्व मेयर अनिता शर्मा विधायक रवि बहादुर और संतोष चौहान ने वरिष्ठ नागरिकों और शिक्षकों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर हरीश रावत ने कहा कि कांग्रेस में सभी का सम्मान होता है। जो वरिष्ठों का सम्मान करता है उसका सम्मान जनता करती है। पूर्व मेयर अनिता शर्मा ने कहा कि सभी का सम्मान होना चाहिए। कोई छोटा बड़ा नहीं होता। सभी बराबर हैं यही कांग्रेस की नीति है।
शिक्षकों में राजेंद्र बालियान, सुभाष कपिल रवि वर्मा, निरमा शर्मा, पल्लवी सेमवाल, आदर्श कुमार, पवेंद्र सक्सेना, मनोज कुमार, विनीत जोशी, रुचिता सक्सेना, डा. सरोज शर्मा, आशा शर्मा, मालती देवी, भारत भूषण, शिव कुमार चौहान, अमिता मल्होत्रा, मनोज कुमार सहगल,पंकज सैनी, राहुल शर्मा, ऋचा मनोचा, आदि को सम्मानित किया गया।
प्रेस क्लब हरिद्वार के अध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी, महामंत्री दीपक मिश्रा, लव कुमार शर्मा, नरेश गुप्ता, रामेश्वर गौड़, केके त्रिपाठी, रत्नमणि डोभाल, सचिन पालीवाल, चन्द्रशेखर गोस्वामी आदि पत्रकारों को भी सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में में वरिष्ठ नागरिकों विकास चौधरी, किरणपाल बाल्मिकी, ओपी चौहान, अशोक टंडन, सुधीर गुप्ता, मुकुल जोशी, एड. अरविंद शर्मा, संजय अग्रवाल, गुलशन नैय्यर, जगत सिंह रावत,राजबीर सिंह चौहान, महेश प्रताप सिंह राणा, कृष्ण कुमार ठेकेदार, पुरुषोत्तम शर्मा, जगदीश अत्री, सतीश गुजराल, तेजप्रकाश साहू, ईश्वरी देवी, लता जोशी, पूनम भगत, बाघंबरी शर्मा, यशोदा देवी, लीला देवी, ऊषा सरकार, ग्रेस कश्यप, मिथलेश गिल, निशा शर्मा, आदि वरिष्ठ कांग्रेसजनों को सम्मानित किया गया।इस अवसर पर गुजरात कांग्रेस के नेता जगदीश ठाकोर, पूर्व राज्य मंत्री डा. संजय पालीवाल, महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष प्रदीप चौधरी, विकास चौधरी,अशोक शर्मा, पूनम भगत, कैश खुराना, पार्षद सुनील कुमार सिंह लव गुप्ता, सत्येंद्र वशिष्ठ, राजकुमार ठाकुर, वसीम सलमानी, जेपी सिंह, दिनेश पुंडीर, नकुल माहेश्वरी, गौरव शर्मा, हरद्वारी लाल, विकास चंद्रा, राजेंद्र श्रमिक आकाश बिरला आदि उपस्थित थे।