तान्या को मिला 4 वर्षों से लम्बित उत्तरजीवी प्रमाण पत्र

तान्या को मिला 4 वर्षों से लम्बित उत्तरजीवी प्रमाण पत्र


देहरादून। माता के निधन के बाद विगत चार वर्षों से उत्तरजीवी प्रमाण पत्र के लिए भटक रही तान्या सिंघल को जिला प्रशासन की तत्परता से राहत मिली। खड़बुड़ा निवासी तान्या ने जिलाधिकारी सविन बंसल को प्रार्थना-पत्र प्रस्तुत किया। डीएम के निर्देश पर तहसीलदार ने तत्काल जांच कर सभी अभिलेखों का परीक्षण किया और 29 जनवरी को ही प्रमाण पत्र निर्गत कर दिया गया। प्रमाण पत्र मिलने के बाद तान्या ने जिलाधिकारी कार्यालय जाकर आभार व्यक्त किया। डीएम ने अधिकारियों को समयबद्ध और पारदर्शी निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए ताकि नागरिकों को अनावश्यक कार्यालय चक्कर न लगाने पड़ें और प्रशासन पर विश्वास बढ़े।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *