4 साल बेमिसाल कार्यक्रम के समापन पर प्रतिभाएं सम्मानित

4 साल बेमिसाल कार्यक्रम के समापन पर प्रतिभाएं सम्मानित


चमोली। जन-जन की सरकार ‘4 साल बेमिसाल’ कार्यक्रम के तहत गोपेश्वर स्थित पीजी कॉलेज में भव्य समापन समारोह आयोजित हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ रघुवीर सिंह बिष्ट ने माँ सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलन कर किया।
इस दौरान खेल एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। टेबल टेनिस में काव्या सती और शिवांस नेगी प्रथम रहे। कार्यक्रम में लोक नृत्य एवं लोकगीतों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने सभी को मंत्रमुग्ध किया। वक्ताओं ने सरकार की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए युवाओं को राष्ट्र निर्माण में योगदान देने के लिए प्रेरित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *