पोस्टर पेंटिंग व क्विज प्रतियोगिता में दिखाई प्रतिभा

पोस्टर पेंटिंग व क्विज प्रतियोगिता में दिखाई प्रतिभा


रुद्रप्रयाग। राजकीय महाविद्यालय रुद्रप्रयाग में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई, नमामि गंगे इकाई और माय भारत-रुद्रप्रयाग के संयुक्त तत्वावधान में पोस्टर, पेंटिंग एवं क्विज प्रतियोगिता आयोजित हुई। ’एक पेड़ माँ के नाम’ विषय पर छात्रों ने सृजनात्मकता और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता प्रदर्शित की। क्विज में भी स्वयंसेवियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विजेताओं को 24 सितंबर को राष्ट्रीय सेवा योजना स्थापना दिवस पर सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम में डॉ. जगमोहन सिंह, श्रीकांत नौटियाल, डॉ. अंविता सिंह, डॉ. आशीष नौटियाल सहित माय भारत टीम और बड़ी संख्या में स्वयंसेवी उपस्थित रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *