2027 के विधानसभा चुनाव में सपा निभाएगी महत्वपूर्ण भूमिका : सुमित तिवारी

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के जन्मदिन पर आशीष यादव के नेतृत्व में किया गया पौधारोपण
DESK THE CITY NEWS
 
हरिद्वार। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के 52वे जन्मदिवस के अवसर पर समाजवादी पार्टी युवा जनसभा ने पौधारोपण किया। साथ ही वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर चर्चा की।
इस मौके पर युवजन सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आशीष यादव ने कहा की पीडीए के जननायक अखिलेश यादव, जिनकी तरफ उत्तर प्रदेश ही नहीं हिंदुस्तान की जनता एक बड़ी उम्मीद के साथ देख रही है। कहा कि अखिलेश यादव गरीब पिछड़े दलित अल्पसंख्यक आदि आबादी अगड़े सबको साथ लेकर वह सब के लिए विकास के कार्य करने की क्षमता रखते हैं, क्योंकि उन्होंने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रहते यह सब कार्य करके दिखाया है। श्री राम नाम विश्व बैंक समिति के अध्यक्ष पंडित सुमित तिवारी ने कहा उत्तराखंड में 2027 के चुनाव में समाजवादी पार्टी अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।  इस अवसर पर कामेश्वर सिंह यादव, राजाराम यादव, पूर्व जिला अध्यक्ष साजिद अंसारी, श्रम सभा के पूर्व जिला अध्यक्ष महेंद्र सिंह यादव, हरीश्याम सिंह यादव, आदेश उपाध्याय, प्रदेश सचिव दीक्षांत शर्मा, प्रदेश प्रवक्ता युवजनसभा सभा विजय यादव, प्रदेश सचिव   रामसागर यादव, हनी शर्मा, शिबू कश्यप, सरदार सोनू सिंह, उत्तराखंड पूर्वांचल सभा के जिला अध्यक्ष गुलाब यादव, प्रमोद यादव, नीलू कुमार, प्रिंस यादव, हर्षित यादव, दिलीप तोमर, मणि यादव आदि अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *