उद्यमिता कार्यशाला में सफल उद्यमियों को किया सम्मानित

चमोली। गौचर खेल मैदान में जिला उद्योग केंद्र चमोली द्वारा मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना 2.0 के तहत उद्यमिता एवं रोजगार कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ सहायक प्रबंधक भरत सिंह भंडारी ने किया, जबकि उपजिलाधिकारी कर्णप्रयाग सोहन सिंह रांगड़ मुख्य अतिथि रहे।
कार्यशाला में पर्यटन, कृषि, उद्यान, होमस्टे, मत्स्यपालन व दुग्ध उत्पादन जैसे क्षेत्रों में स्वरोजगार के अवसरों की जानकारी दी गई। महाप्रबंधक अंजलि रमन ने युवाओं व महिलाओं को योजनाओं का लाभ उठाकर आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर सफल उद्यमियोंकृरविंद्र कुमार, शिवम, सीमा, संतोष कुमार व रोशनीकृको स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।