प्रधानमंत्री के आगमन की तैयारियों को लेकर बनाई रणनीति

हरिद्वार। भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय जगजीतपुर में आगामी 14 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देहरादून आगमन एवं कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
मुख्य वक्ता प्रदेश महामंत्री तरुण बंसल ने कहा कि प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री देहरादून में एशिया की सबसे बड़ी एलिवेटेड रोड का उद्घाटन करेंगे तथा रोड शो के माध्यम से जनता से सीधे संवाद करेंगे। उन्होंने कहा कि यह परियोजना दिल्लीदृदेहरादून की दूरी को मात्र ढाई घंटे में तय करने में सहायक होगी, जो उत्तराखंड के विकास में मील का पत्थर साबित होगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का उत्तराखंड से विशेष लगाव रहा है और राज्य को केंद्र सरकार से लगातार बड़ी सौगातें मिल रही हैं। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री संजीव चौधरी और हीरा सिंह बिष्ट ने किया। बैठक में अनेक जिला पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे और कार्यक्रम को सफल बनाने का संकल्प लिया गया।