राज्य मिलेट मिशन को मिली नई गति
रूद्रप्रयाग। रुद्रप्रयाग में राज्य मिलेट मिशन को नई गति मिली है। सरकार ने मंडुवा (रागी) का न्यूनतम समर्थन मूल्य 48.86 प्रति किलो तय करते हुए 2500 क्विंटल की खरीद का लक्ष्य रखा है। मुख्य विकास अधिकारी राजेंद्र सिंह रावत की अध्यक्षता में हुई बैठक में कृषकों और स्वयं सहायता समूहों को सक्रिय भागीदारी के निर्देश दिए गए। यह अभियान 1 अक्टूबर से 31 दिसंबर 2025 तक चलेगा। इस पहल से किसानों को उचित मूल्य मिलेगा और मोटे अनाजों की खेती को बढ़ावा मिलेगा। साथ ही, यह ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त करने और पोषक अनाजों के उपयोग को प्रोत्साहित करने की दिशा में बड़ा कदम है।