एसएसपी ने औचक निरीक्षण कर परखी शाखाओं की व्यवस्था

एसएसपी ने औचक निरीक्षण कर परखी शाखाओं की व्यवस्था
सुमित तिवारी / उत्तराखंड प्रहरी ब्यूरो 
देहरादून। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र डोभाल ने बुधवार को पुलिस कार्यालय में आमजन से जुड़े कार्यों वाली शाखाओं का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान एलआईयू शाखा, वेरिफिकेशन सेल और पुलिस हेल्प डेस्क के कार्यों की समीक्षा की गई।
निरीक्षण के दौरान एसएसपी ने पुलिसकर्मियों से उनके कार्यों की जानकारी लेते हुए सत्यापन प्रक्रिया में तेजी लाने और किसी भी व्यक्ति के दस्तावेजों को अनावश्यक रूप से लंबित न रखने के निर्देश दिए। हेल्प डेस्क का निरीक्षण करते हुए उन्होंने आगंतुकों का रिकॉर्ड रजिस्टर में नियमित रूप से दर्ज करने तथा समय-समय पर फोन कर उनकी समस्याओं के समाधान की जानकारी लेने को कहा। एसएसपी ने स्पष्ट चेतावनी दी कि आमजन से दुर्व्यवहार या उन्हें अनावश्यक रूप से परेशान करने की शिकायत मिलने पर संबंधित पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त विभागीय कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने सभी कर्मियों को जनता की शिकायतों के प्रति संवेदनशील रहने के निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *