मेले की तैयारियों व सुरक्षा व्यवस्था का एसएसपी ने किया निरीक्षण

मेले की तैयारियों व सुरक्षा व्यवस्था का एसएसपी ने किया निरीक्षण

श्रीनगर गढ़वाल। आज सोमवार से 10 नवंबर तक श्रीनगर में आयोजित होने वाले भव्य बैकुंठ चतुर्दशी मेले की तैयारियों और सुरक्षा व्यवस्था का वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी सर्वेश पंवार ने रविवार को स्थलीय निरीक्षण किया।
उन्होंने क्षेत्राधिकारी श्रीनगर अनुज कुमार और जिला प्रशासन की टीम के साथ आवास विकास मैदान पहुंचकर मेले के आयोजन स्थल का जायजा लिया। इस दौरान भीड़ नियंत्रण, ट्रैफिक और पार्किंग प्रबंधन, पुलिस बल की तैनाती, प्रवेश-निकास द्वारों की व्यवस्था, अग्निशमन तंत्र और सीसीटीवी कवरेज की समीक्षा की गई। एसएसपी ने निर्देश दिए कि मेले के दौरान सुरक्षा व्यवस्था में कोई शिथिलता न बरती जाए। डायल 112 टीम, ट्रैफिक यूनिट और सीसीटीवी मॉनिटरिंग सेल को विशेष सतर्कता बनाए रखने के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि मेला क्षेत्र में आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों की सुरक्षा सर्वाेच्च प्राथमिकता है तथा सभी तैयारियाँ समयबद्ध रूप से पूरी की जाएँ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *