श्री देव सुमन विश्वविद्यालय ने लॉन्च किया ‘’प्रज्ञानम’’ एआई चैटबॉट

देहरादून। राज्यपाल ले. ज. गुरमीत सिंह ने लोक भवन में देव सुमन उत्तराखण्ड विश्वविद्यालय द्वारा विकसित “प्रज्ञानम” एआई चैटबॉट का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उच्च शिक्षा मंत्री डॉ धन सिंह रावत एवं पूज्य संतगण भी उपस्थित रहे। राज्यपाल ने इस अभिनव पहल की सराहना करते हुए कहा कि यह एआई चौटबॉट भारतीय ज्ञान परंपरा को आधुनिक तकनीक से जोड़ने का उत्कृष्ट उदाहरण है।
विश्वविद्यालय के मा० कुलपति प्रो. एन. के. जोशी ने बताया कि “प्रज्ञानम” वेद, उपनिषद, आयुर्वेद, गणित, दर्शन और प्राचीन विज्ञान जैसे विषयों पर आधारित समृद्ध और प्रमाणिक डिजिटल मंच है। यह चौटबॉट विद्यार्थियों, शोधार्थियों और नागरिकों को त्वरित, सटीक और संदर्भ आधारित जानकारी प्रदान करेगा, साथ ही स्व-अध्ययन और शोध को प्रोत्साहित करेगा। इस पहल से भारतीय ज्ञान परंपरा नई पीढ़ी तक पहुँच सकेगी और इसे वैश्विक स्तर पर स्थापित करने में मदद मिलेगी। कार्यक्रम का संचालन बीसीए समन्वयक डॉ गौरव वार्ष्णेय ने किया।