राजस्व वसूली में लाएं तेजी, 30 अप्रैल तक चौकियों का पुनर्निर्माण करें पूरा

राजस्व वसूली में लाएं तेजी, 30 अप्रैल तक चौकियों का पुनर्निर्माण करें पूरा


पौड़ी। कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया की अध्यक्षता में आयोजित मासिक स्टाफ बैठक में राजस्व वसूली और प्रशासनिक कार्यों की समीक्षा की गई। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि राजस्व प्राप्ति में किसी भी प्रकार की ढिलाई स्वीकार नहीं होगी और सभी विभाग लक्ष्य के अनुरूप वसूली सुनिश्चित करें।
जिलाधिकारी ने लंबित वादों के शीघ्र निस्तारण, जनहित मामलों को समयबद्ध तरीके से हल करने तथा तहसीलों में नियमित निरीक्षण के निर्देश दिए। उन्होंने 30 अप्रैल तक सभी राजस्व उप निरीक्षक चौकियों के पुनर्निर्माण कार्य पूर्ण करने पर जोर दिया। डिजिटलीकरण को बढ़ावा देते हुए राजस्व न्यायालयों में कंप्यूटर उपलब्ध कराए गए हैं। साथ ही ई-ऑफिस प्रणाली के अनिवार्य उपयोग, गैस आपूर्ति की निगरानी, अवैध निर्माण पर कार्रवाई और जनशिकायतों के त्वरित निस्तारण के निर्देश भी दिए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *