टीबी मुक्त के लिए चलेगा विशेष अभियान

टीबी मुक्त के लिए चलेगा विशेष अभियान


पौड़ी। स्वास्थ्य विभाग पौड़ी द्वारा राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम के तहत फरवरी के अंतिम सप्ताह से 100 दिन का विशेष अभियान चलाया जाएगा, जिसका उद्देश्य जनपद को टीबी मुक्त बनाना है। अभियान के अंतर्गत सभी ग्राम पंचायतों को टीबी मुक्त घोषित करने का लक्ष्य रखा गया है। स्वास्थ्य टीमें गांव-गांव जाकर 60 वर्ष से अधिक आयु के लोगों, मधुमेह, उच्च रक्तचाप के मरीजों व धूम्रपान करने वालों की जांच करेंगी। आशा व एएनएम घर-घर सर्वे करेंगी। सीएमओ डॉ. शिव मोहन शुक्ला के अनुसार 1166 में से 609 ग्राम पंचायतें अब तक टीबी मुक्त घोषित हो चुकी हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *