एसपी ने ली सेवानिवृत्त पुलिस पेंशनभोगियों की बैठक

उत्तरकाशी। पुलिस अधीक्षक कमलेश उपाध्याय ने पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त पेंशनभोगी पुलिस अधिकारियों और कर्मियों के साथ बैठक कर उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने सभी पेंशनभोगियों का कुशलक्षेम जाना और उनके स्वास्थ्य व पारिवारिक स्थिति की जानकारी ली।
बैठक में पेंशन से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई। कुछ सेवानिवृत्त कर्मियों के पेंशन कार्ड अब तक तैयार न होने पर पुलिस अधीक्षक ने संबंधित शाखा को शीघ्र कार्ड बनाकर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सेवानिवृत्त पुलिस कर्मियों का विभाग के प्रति अमूल्य योगदान रहा है और विभाग उनकी हर संभव सहायता के लिए प्रतिबद्ध है। पेंशनभोगियों ने भी पुलिस अधीक्षक का आभार व्यक्त किया।