वायरल वीडियो का एसपी ने लिया संज्ञान, अभियोग पंजीकृत

वायरल वीडियो का एसपी ने लिया संज्ञान, अभियोग पंजीकृत

उत्तरकाशी। कोतवाली बड़कोट क्षेत्र अंतर्गत यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर कुथनौर के पास एक स्कूली छात्र के साथ मारपीट की घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की है।
पुलिस अधीक्षक कमलेश उपाध्याय ने बताया कि 24 फरवरी 2026 को पीड़ित पक्ष की तहरीर एवं मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आरोपी युवक सुमित भंडारी के विरुद्ध कोतवाली बड़कोट में बीएनएस की धारा 115(2), 351(2), 351(3) एवं 352 के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है। प्रकरण में पुलिस द्वारा विधिक जांच एवं विवेचनात्मक कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *