महिला की जान बचाने वाले युवकों को एसपी ने किया सम्मानित

महिला की जान बचाने वाले युवकों को एसपी ने किया सम्मानित


उत्तरकाशी। तिलोथ पुल क्षेत्र में नदी में फंसी एक महिला को सुरक्षित बाहर निकालकर उसकी जान बचाने में अहम भूमिका निभाने वाले दो स्थानीय युवकों को पुलिस अधीक्षक कमलेश उपाध्याय द्वारा सम्मानित किया गया।
बाल्मीकि बस्ती निवासी देवराज व प्रभात सहदेव ने पुलिस के साथ मिलकर त्वरित सहायता कर महिला को सुरक्षित निकालने में सहयोग किया, जिसके बाद उसे परिजनों के सुपुर्द किया गया। शनिवार को पुलिस कार्यालय में दोनों युवकों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उनके मानवीय कार्य की सराहना की गई। एसपी ने कहा कि मानवता सर्वाेपरि है और संकट के समय सहायता करने वाले गुड सेमेरिटन समाज के लिए प्रेरणा हैं। पुलिस को महिला की काउंसलिंग कराने के निर्देश भी दिए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *