निर्माणाधीन थाना व फायर यूनिट भवन का एसपी चमोली ने किया निरीक्षण

उत्तराखंड प्रहरी ब्यूरो / प्रदीप कुमार,
चमोली/श्रीनगर गढ़वाल। पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पंवार ने गैरसैंण क्षेत्र में निर्माणाधीन थाना भवन और फायर यूनिट भवन का औचक निरीक्षण कर कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने निर्माण कार्यों में गुणवत्ता और मजबूती को प्राथमिकता देने तथा सभी कार्य निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान कार्यदायी संस्थाओं के प्रतिनिधियों के साथ तकनीकी पहलुओं पर भी चर्चा की गई।
इसके बाद पुलिस उपाधीक्षक कर्णप्रयाग त्रिवेंद्र सिंह राणा ने वर्तमान थाना भवन का निरीक्षण किया। नए भवन में थाना स्थानांतरित होने के बाद पुराने भवन को बाजार चौकी और क्षेत्राधिकारी के कैंप कार्यालय के रूप में विकसित करने की योजना है। इस दौरान अन्य पुलिस अधिकारी भी मौजूद रहे।